बढ़ सकती है पुराने नोट चलाने की तारीख, आज है आखिरी दिन

8 नवंबर की नोटबंदी के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों को पेट्रोल पंपों, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर्स लिए जान की आज आखिरी तारीख है। गुरुवार रात 12 बजे से इन जगहों पर भी पुराने नोट नहीं चल पाएंगे। इस बीच खबर है कि सरकार पुराने नोटों के चलन की तारीख बढ़ा सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार नया ऐलान करते हुए पुराने नोटों के चलन की तारीख 30 नवंबर कर सकती है जिसे लेकर शाम तक ऐलान संभव है।
कसाइयों के सहारे पाकिस्तान काटने जा रहा भारतीय जवानों का सिर

बता दें कि नोटबंदी के बाद 24 नवंबर तक यह नोट चुनिंदा जगहों पर चल रहे थे जिसकी मियाद आज रात 12 बजे खत्म हो रही है। इसके बाद सरकार इस पर अगर कोई फैसला लेती है इसकी जानकारी गुरुवार को दी जा सकती है। हालांकि अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह पुराने नोट 31 दिसंबर तक बैकों में जमा किए जा सकेंगे साथ ही बैंकों में इन्हें 31 दिसंबर तक बदलवाया जा सकता है।
अब होगा यह
आज नोटबंदी का 16वां दिन है और अब भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। गुरुवार रात 12 बजे से पुराने नोट पूरी तरह से बंद होने के चलते सरकार कोई नए कदम उठा सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार गुरुवार को अस्पतालों और पेट्रोल पंप पर इनके चलन की तारीख को लेकर कोई फैसला ले लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या बयान नहीं आया है।
शुक्रवार से यह बचेंगे विकल्प
गुरुवार को पुराने नोट पूरी तरह से बंद होने के बाद लोगों के पास सिर्फ यही विकल्प बचेगा कि वो इन्हें बैंकों या डाकघरों में जाकर जमा करवा दें। वहीं बैंकों में लगी लाइन में खड़े होकर इन्हें बदलवा सकते हैं।





