बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 368 अंक गिरकर बंद

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट नजर आई है प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। इसके बाद दिन के साथ यह गिरावट बढ़ती-घटती रही और अंत में जाकर सेंसेक्स जहां 368 अंक गिरकर 35,656 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 119 अंकों की गिरावट के साथ 10,661 पर बंद हुआ है।
गौरतलब है कि शुक्रवार के कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.56 अंकों की गिरावट के साथ 36,025.54 पर और निफ्टी 69.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,780.55 पर बंद हुआ था।
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
दिन के करीब साढ़े नौ बजे निफ्टी ऑटो 0.45 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.26 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.34 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.27 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.21 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.98 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियालिटी 0.74 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट: जानिए किसमें निवेश करना है बेहतर, कितना मिलता है ब्याज
वैश्विक बाजारों का हाल
हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में जापान को छोड़कर सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 20708 पर, चीन का शांघाई 0.55 फीसद की तेजी के साथ 2616 पर, हैंगसेंग 0.21 फीसद की तेजी के साथ 27628 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.11 फीसद की तेजी के साथ 2180 पर कारोबार कर रहा है।





