बड़ी खबर: आतंकी मुठभेड़ में आर्मी मेजर की गई जान…

पाकिस्तान खुद अच्छे बुरे आतंक का मतलब नहीं समझ पा रहा है जिससे उसे रोजाना हमले भुगतने पड़ रहे हैं। अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर रविवार को झड़प के दौरान घायल हुए एक पाकिस्तानी मेजर की मौत हो गई है।

पाकिस्तान में हुआ बड़ा आतंकी हमला, चारों ओर बिछीं लाशेंimg_

क्यों हुई झड़प
दरअसल वहां पाकिस्तानी सीमा के अंदर एक गेट बनाया जा रहा था जिस पर अफ़ग़ानिस्तान को आपत्ति है। यह गेट दो देशों के बीच आवाजाही के मुख्य रास्ते तोर्ख़म पर बनाया जा रहा था।  डॉन डॉट कॉम के अनुसार, सेना के अधिकारी मेजर अली जवाद चंगेज़ी तोर्खम सीमा क्रासिंग पर हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे. उनके साथ एक और सिपाही घायल हुआ था। 
 नवाज ने दुख जताया
 समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने मेजर चंगेज़ी की मौत पर दुख जताया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बयान में कहा है कि मेजर जवाद पाकिस्तानी सीमा पर आक्रामकता के शिकार हुए हैं। 
तोर्खम में हुई गोलीबारी में एक अफ़ग़ान सैनिक भी मारा गया
पाकिस्तान का कहना है कि वहाँ आने वाले अफ़ग़ानिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा नियमों को लागू करने के लिए इस गेट का निर्माण हो रहा था। 
 दूसरी रात भी गोलीबारी जारी
 तोर्खम क्रासिंग में तनाव बना हुआ है क्योंकि लगातार दूसरी रात भी दोनों तरफ़ से गोलीबारी हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, शनिवार रात को हुई गोलीबारी में अफ़ग़ानिस्तानी सुरक्षाबलों का एक सैनिक भी मारा गया।

लाइवइंडिया.लाइव.कॉम से साभार

Back to top button