बजट के बाद लगातार घट रहे पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आज का भाव
लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती हुई है. पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 11 पैसे की कटौती हुई है. 28 जनवरी के बाद पेट्रोल की कीमत में 41 पैसे और डीजल की कीमत में 32 पैसे की कमी हुई है. केवल बजट के बाद पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 2 पैसे तक सस्ता हुआ है. नई कीमत सुबह 6 बजे से लागू है. उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और घटेगी जिसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा.
दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.59 रुपये और डीजल की कीमत 65.61 रुपये है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.22 रुपये और डीजल की कीमत 68.70 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 72.70 रुपये और डीजल की कीमत 67.39 रुपये है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 73.27 रुपये और डीजल की कीमत 69.31 रुपये है. नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे घटकर 70.45 रुपये है. डीजल की कीमत 9 पैसे घटकर 64.84 रुपये है.
शहरों के नाम
पेट्रोल/लीटर
डीजल/लीटर
दिल्ली
₹70.59
₹65.61
मुंबई
₹76.22
₹68.70
कोलकाता
₹72.70
₹ 67.39
चेन्नई
₹73.27
₹69.31
नोएडा
₹70.45
₹64.84
जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आएगा और इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी.





