बचपन में मलाइका अरोड़ा थीं इस एक्टर की दीवानी, बताया पहला क्रश

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने लुक और अदाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका 44 साल की उम्र में भी उतनी ही फिट नज़र आती हैं जितनी वो इंडस्ट्री में आने से पहले थीं।
ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड में आने से पहले I.T सेक्टर में नौकरी करते थे ‘विक्की कौशल’, जानें वजह
हाल ही में मलाइका से जुडी एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है जिसमे उन्होंने अपने बचपन के क्रश से पर्दा उठाया है। मलाइका का क्रश कोई और नहीं बल्कि एक्टर चंकी पांडे थे। जीहां मलाइका ने इस बात की खुलासा सोशल मीडिया पर चंकी पांडे के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर शेयर कर कही थी और उन्हें बर्थडे विश किया था। मलाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “हैप्पी बर्थडे लेजेंड चंकी पांडे, मेरे बचपन की क्रश।
ये भी पढ़ें:- श्रद्धा कपूर की इस बीमारी के कारण फिल्म की शूटिंग को लगा विराम
वर्तमान की बात करें तो मलाइका इन दिनों जमकर फोटोशूट करा रही है एक के बाद नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर कोई उनके सेक्सी फिगर और उनकी फिटनेस को देखकर दंग है। 44 साल की मलाइका खुद को फिट रखने के लिए योगा से लेकर जिम में पसीना बहाती नजर आती हैं।
करीना कपूर और उनकी बहन अमृता के साथ अक्सर मलाइका पोज देती नजर आ चुकी हैं। उनके लुक और स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 1998 में आई पहली फिल्म दिल से में मलाइका ने छैया-छैया सॉन्ग में आइटम नंबर किया था, जिसे दर्शकों के बीच बुहत पसंद किया गया। इसके अलावा मलाइका कई टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आ चुकी है। साल 2007 में आई फिल्म वेलकम के ‘होंठ रसीले’ सॉन्ग में बेहद ग्लो करते हुए हॉट अवतार में दिखी थीं।
The post बचपन में मलाइका अरोड़ा थीं इस एक्टर की दीवानी, बताया पहला क्रश appeared first on .





