बगदादी को लेकर आयी बड़ी खबर…

बगदादी को लेकर आयी बड़ी खबर इस समय भयानक जंग चल रही है। बगदादी को लेकर रोज आ रही है नई अफवाह अब खबर है कि इस्लामिक स्टेट प्रमुख अबू बकर अल बगदारी आतंकी संगठन के गढ़ मोसुल से भाग गया है। दरअसल, इराकी सेना आखिरी हमले के लिए बढ़ रही है।

ब्रिटिश विदेश मंत्री बोरीस जॉनसन ने आज यह कहा। ‘द गार्डियन’ की खबर के मुताबिक जॉनसन ने बताया कि पश्चिमी देशों के खुफिया सूत्रों का मानना है कि बगदादी अब मोसुल में नहीं है।
बगदादी ने कल अपनी साल भर से चली आ रही चुप्पी तोड़ी थी और एक ऑडियो रिकार्डिंग जारी कर जिहादियों से मोसुल का पतन होने तक टिके रहने का अनुरोध किया था।
मोसुल में बगदादी के छिपे होने की बात मानी जा रही है। जॉनसन ने खुफिया विभाग का एक असमान्य जिक्र करते हुए कहा कि बगदादी की ऑडियो रिकार्डिंग निष्ठुरता दिखाता है क्योंकि हमें प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी के मुताबिक वह खुद ही मौके से भागा है और हिंसा में शामिल होने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए अब भी इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। ‘
लाइवइंडिया.लाइव.कॉम से साभार





