अमेरिकी महिलाएं, रहती हैं बंदूक के साथ वजह हैरान कर देगी

इन्हें देखकर लगता है कि बंदूक ही इनकी पहचान है। ये महिलाएं कहीं भी आएं-जाएं, इनके साथ और कुछ हो न हो, लेकिन बंदूक जरूर रहती है। अमेरिका में गन कल्चर का महत्व हमेशा से ही रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए फोटोग्राफर शेली केलटॉन ने एक फोटो सीरीज तैयार किया। इसमें उन्होंने महिलाओं के गन के साथ विभिन्न पोज क्लिक किए हैं।

 अमेरिका में गन कल्चर का महत्व हमेशा से ही रहा है।अपनी फोटो सीरीज में शेली ने दिखाया है कि महिलाएं कहीं भी हों, कुछ भी कर रही हो, उनके पास बंदूक जरूर रहती है। शेली ने बताया कि उन्होंने फोटोग्राफी करते समय यह महसूस किया कि महिलाएं गन को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने साथ रखती हैं। इनमें से कुछ तो ऐसी भी हैं जो लगातार बंदूक चलाने का अभ्यास भी करती हैं।

क्या है गन कल्चर

अमेरिका में खुली बंदूक संस्कृति के चलते वहां के कई राज्यों में हथियार खरीदना तो आसान है ही, उनमें गोली भरकर घूमना भी वैध है। इसके तहत लोग अपनी सुरक्षा को लेकर कहीं भी बंदूक लेकर जा सकते हैं। लेकिन हाल में अमेरिका में ओपन गन कल्चर पर लगाम कसने की मांग की जा रही है, क्योंकि इसकी वजह से खुलेआम गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सोशल साइट्स पर गन के साथ महिलाओं की ये फोटोज काफी वायरल हुईं।
Back to top button