नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने विदेशी मजदूरों को किया अगवा

नाइजीरिया में तेल समृद्ध अशांत दक्षिणी हिस्से में बंदूकधारियों ने तेल के एक जहाज पर हमला कर ब्रिटिश, कनाडाई एवं नाइजीरियाई मजदूर का अपहरण कर लिया. सुरक्षा बलों ने रविवार को यह जानकारी दी.

नाइजीरिया के दक्षिणी रिवर्स राज्य में लंबे समय से हो रहे हमलों के क्रम में हिंसा का यह ताजा मामला भी जुड़ गया है. इस राज्य में फिरौती के लिए अपहरण बहुत आम है. 

सुरक्षा बलों ने बताया कि आधे दर्जन बंदूकधारियों ने रिवर्स राज्य के ओगबेले इलाके में तेल के एक जहाज पर शनिवार को हमला बोल दिया. अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए वे तीन व्यक्तियों को अगवा कर घने जंगल की ओर ले गए.

श्रीलंका में बैन हुई बुर्का-नकाब समेत चेहरा ढकने वाली सभी चीजें, जानें क्यों?

सरकारी सुरक्षा बल के प्रवक्ता अब्दुल्लाही इब्राहिम ने कहा, ‘अगवा हुए लोगों में कनाडा और स्कॉटलैंड का एक नागरिक भी शामिल है और हमें बताया गया है कि एक नाइजीरियाईमजदूर भी लापता है’.

इब्राहिम ने बताया कि पीड़ितों को बचाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है.

Back to top button