बंगाल में हिंसा के बीच, देश में दोपहर दो बजे तक हुआ 39.74% मतदान…

लोकसभा चुनाव में 6वें चरण के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिसके अंर्तगत दो बजे तक 39.74% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा बंगाल में 55.77% वोट पड़े। झारखंड में 47%, मध्यप्रदेश में 42% और हरियाणा में 39% वोट डाले गए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में हिंसा भी जारी है।

बंगाल में हो रहा है हंगामा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प.बंगाल के घाटाल से भाजपा प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अफसर भारती घोष के काफिले पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। केशपुर मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और धक्का मुक्की की गई। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। बंगाल में झारग्राम के गोपीबल्लभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। पार्टी ने तृणमूल पर हत्या का आरोप लगाया है।

वही उधर मध्यप्रदेश के भिंड में जैतपुरागुढ़ा गांव में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसवालों को पीटा। इसके बाद मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। फिलहाल, मतदान रोक दिया गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Back to top button