फ्लिपकार्ट की ‘द बिग फ्रीडम सेल’ का आज आखिरी दिन, इन चीजों में मिल रही है भारी छूट

स्वतंत्रता दिवस आने वाला है जिसे देखते हुए अमेजन के बाद अब फ्लिपकार्ट ‘द बिग फ्रीडम सेल’ लेकर आ गए है। द बिग फ्रीडम सेल’ की शुरुआत 9 अगस्त से हो चुकी है जो 12 अगस्त तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन्स, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, कैमरा और अक्सेसरीज़ पर भारी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस लिए आप कम कीमत पर खरीद सकते है।

फ्लिपकार्ट द्वारा दावा किया गया है कि सेल के दौरान 71% तक की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही आप अगर शॉपिंग एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते है तो आपको अतिरिक्त 10 % की छूट भी मिलेगी।
Xiaomi के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन Redmi Note 4 पर एक्सचेंज ऑफर के साथ फ्लैट डिस्काउंट भी मिल रहा है। एक्सजेंच करने पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।Moto G5 Plus पर 2,000 की छूट मिल रही है जबकि Moto M पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Lenovo Vibe K5 Note इस सेल में 2,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel XL पर 18,000 रुपये की छूट मिल रही है। iPhone 7 के 32GB वैरिएंट पर 19,391 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। iPhone 6 का 32GB वैरिएंट 23,999 रुपये में मिल रहा है। लैपटॉप्स पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
ये भी पढ़ें: आज रात 5 रुपए का सिक्का आपको बना देगा करोड़पति!
वहीं Intel Core i3 प्रोसेसर वाले लैपटॉप पर 2,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। एक्स्टर्नल हार्ड डिस्क पर छूट मिल रही है। ऐपल मैकबुक एयर 13 इंच (Intel Core i5 प्रोसेसर): इस लैपटॉप पर छह फीसदी का डिस्काउंट है। इसकी कीमत 62,990 रुपये है जो यहां 58,990 रुपये में मिल रहा है।
Vivo V5 Plus के मैट ब्लैक लिमिटेड एडिशन पर 11 फीसदी की छूट मिल रही है। इसकी कीमत 25,990 रुपये है और यह 22,990 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है।





