नई दिल्ली.एअर इंडिया ने फ्लाइट में पैसेंजर्स को सर्व किया जाने वाला खाना और ड्राय राशन चोरी करने वाले स्टाफ को फौरन सस्पेंड करने का ऑर्डर जारी किया है। एयरलाइंस के चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी ने शुक्रवार को कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान खाने की चीजें बड़े पैमाने पर गायब मिलती हैं। लैंडिंग के बाद होती है चोरी…
– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ऑर्डर में कहा गया है कि आमतौर पर प्लेन लैंड करने के बाद एयरलाइंस का ग्राउंड स्टाफ और अफसर अपने साथ फूड आयटम (पैसेंजर्स को सर्व करने के बाद बचा हुआ) साथ ले जाते हैं। ऐसी आदत रखने वाले स्टाफ को सस्पेंड किया जाना चाहिए।
– एअर इंडिया के एक अफसर ने बताया कि जब कोई प्लेन एयरपोर्ट पर आता है। इसके बाद उसे अगली उड़ान के लिए तैयार किया जाता है। इसके लिए सफाई में लगा ग्राउंड स्टाफ, सिक्युरिटी, इंजीनियर्स और कमर्शियल टीम के मेंबर इसके अंदर जाते हैं। इस दौरान टीम मेंबर प्लेन में रखे फूड आयटम जैसे- खाना, चाय, शक्कर खाते हैं या साथ ले जाते हैं।
पहले भी जारी हो चुके हैं ऐसे सर्कुलर
– एयरलाइंस के रिटायर्ड सीनियर अफसर कहते हैं कि यह परेशानी बहुत बड़ी है और कई मौकों पर सामने आ चुकी है। प्लेन के अंदर खाना खाने से सीटों के कवर गंदे हो जाते हैं।
– ये पहला मौका नहीं है जब एअर इंडिया ने इस तरह का सर्कुलर जारी किया गया है। हालांकि, इन्हें लागू करने में सुस्ती बरती गई। मील कार्ट अंदर रखे जाने से पहले सीलबंद होते हैं। कोई भी आसानी से पहचान सकता है कि इन्हें खोला जा चुका है या क्रू ने पैकेट रखने से पहले अच्छी तरह से सील नहीं किए।