#Facebook से पता चलेगा कि कहां है फ्री वाई-फाई

सोशल मीडिया वेबसाइट #Facebook एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फेसबुक app के जरिए आपको यह पता चल सकेगा कि आपके आस-पास फ्री वाई-फाई और हॉट स्पॉट है। कुछ चुनिंदा शहरों में इसकी शुरुआत की जा रही है।

जानकारी के अनुसार वेंचर बीट को फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘लोगों को उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहने में मदद करने के मकसद से हम एक नए फीचर की शुरुआत करने जा रहे हैं जो उनके आस पास के ओपन वाईफाई के बारे में बताएगा। इसके जरिए यूजर्स को नजदीकी वायरलेस हॉट स्पॉट के बारे में बताया जाएगा। यानी फेसबुक ऐप के जरिए आप यह पता लगा सकेंगे कि कहां वाई-फाई उपलब्ध है। फेसबुक ने इस टेस्टिंग की पुष्टि भी की है, लेकिन फिलहाल ये फीचर्स सिर्फ चुनिंदा देशों में ही दिया जा रहा है। इसके साथ ही टेक पोर्टल ने इसके स्क्रीशॉट भी जारी किए हैं जिसे iOS के फेसबुक ऐप से लिया गया है। इसमें फेसबुक के मेन्यू में Enable Find Wi-Fi ऑप्शन साफ तौर से देखा जा सकता है. यहां से यूजर इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

फेसबुक को देनी होगी लोकेशन की सही जानकारी
हालांकि इसे यूज करने के लिए फेसबुक ऐप को आप अपनी लोकेशन की सटीक जानकारी देंगे। यानी आपको लोकेशन की परमिशन को एनेबल करना होगा। कंपनी का दावा है कि ऐसा करके आपके डिवाइस की लोकेशन के आधार पर वो ओपन वाईफाई के बारे में पता लगा सकेगा।





