फ्रांस के Franky Zapata का कारनामा, उड़ने वाले होवरबोर्ड से…

फ्रांस के फ्रैंकी जपाटा ने एक चमत्‍कृत कर देने वाला करिश्‍मा दिखाते हुए उड़ने वाले एक होवरबोर्ड की मदद से फ्रांस और ब्रिटेन के बीच इंग्लिश चैनल को पार कर लिया।

पांच छोटे-छोटे जेट इंजन से तैयार अपने इस होवरबोर्ड पर सवार होकर जपाटा ने रविवार को यह कारनामा सफलतापूर्वक कर दिखाया। तेज रफ्तार से उड़े होवरबोर्ड पर 35 किलोमीटर के सफर को जपाटा ने 20 मिनट में पूरा कर लिया।

ऐसे कर दिखाया कमाल

ईरान में महसूस किए गए 5.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, लोगों में फैला खौफ

तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह जपाटा ने फ्रांस के तटीय इलाके संगाते से होवरबोर्ड पर यात्रा की शुरुआत की। रास्ते में ईंधन खत्म होने से पहले जपाटा ने साथ लाए किरोसिन से होवरबोर्ड की उड़ान जारी रखी।

पहले भी कर चुके थे प्रयास

यह उनका दूसरा प्रयास था। 25 जुलाई को अपने पिछले प्रयास के अंत में उतरते वक्त संतुलन बिगड़ने से जपाटा का यह मिशन अधूरा रह गया था। इस बार पूरा अभियान तय कार्यक्रम के तहत रहा। निगरानी के लिए जपाटा के ऊपर तीन हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे।

Back to top button