फैक्ट्री के इंजीनियर के साथ घर से गए थे दो मासूम, तालाब में मिले शव

यूपी के हरदोई जिले में दो सगे भाइयों के शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में यह खबर मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरादनगर में दोनों सगे भाइयों के शव तालाब में मिले हैं। हैप्पी तिवारी (8) और लकी तिवारी (12) पुत्र हरिशंकर तिवारी घर में रहने वाले पारस दूध फैक्ट्री के एक इंजीनियर के साथ 15 अगस्त को फैक्ट्री गए थे। शाम को 7:00 बजे इंजीनियर वापस घर पहुंच गया, तो बच्चों की मां ने हैप्पी और लकी के बारे में पूछा।
ये भी पढ़े: अभी अभी: पिटकर भागे चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना से मांगी माफी,कहा- अब कभी…
इस पर इंजीनियर ने बताया कि दोनों बच्चे काफी देर पहले ही घर के लिए निकल गए थे। ये सुनकर मां को दोनों बच्चों को फिक्र हुई। इसके बाद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू हुई। रात के लगभग 9:30 बजे दोनों बच्चों के शव फैक्ट्री के निकट स्थित गड्ढे नुमा तालाब में मिले।
माना जा रहा है कि खेलते समय बच्चे तालाब में डूब गए। हरिशंकर तिवारी पारस दूध फैक्ट्री में वाहन चालक है और जयपुर गया हुआ है । उसके वापस आने की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है। फिलहाल, घटना को लेकर कोई आरोप परिजनों ने नहीं लगाए।





