फेसबुक ने बंद किया न्यूजरीडिंग एप ‘पेपर’

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग साईट है, सोशल नेटवर्किग साइट facebook ने समाचार पढ़ाने वाले (न्यूजरीडिंग) एप ‘पेपर’ को बंद कर दिया है। इस एप के जरिए यूजर्स को राजनीति, तकनीक और अन्य क्षेत्रों की चुनिंदा खबरें पढ़ने को मिलती थीं।
फेसबुक न्यूजरीडिंग एप था ‘द वर्ज’
‘द वर्ज’ की शुक्रवार को दी गई खबर के मुताबिक, यूजर्स को संदेश मिले हैं कि 29 जुलाई से यह एप कार्य नहीं करेगा। रिसर्च फर्म एप एनी के मुताबिक, दिसंबर 2014 से सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले 1500 एप में ‘पेपर’ अपनी जगह नहीं बना पाया।
यह एंडरॉयड पर कभी नहीं आया और आइओएस वर्जन भी अंतिम बार मार्च 2015 में अपडेट किया गया था। जनवरी 2014 में इसकी शुरुआत के बाद फेसबुक में डिजायन का नया दौर आरंभ हुआ था।






