फेसबुक पर दिल दे बैठी ये लड़की, जब फ्लैट पर मिलने गई तो…

फरीदाबाद : आज के दौर में सोशल मीडिया का जितना क्रेज देखा जा रहा है उतना शायद ही किसी का हो. नई जनरेशन कहे या फिर युवक- युवतियां. हर कोई इसका आदी हो चूका है. लेकिन सोशल मीडिया लोगो के लिए जितना अहम् बन गया है, उतने ही घातक इसके मामले सामने आ रहे है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है फरीदाबाद में, जहां फेसबुक के सहारे एक लड़की को फंसा कर अपने फ्लैट पर बुलाया गया और फिर उसके साथ बलत्कार किया गया.

जानकारी के मुताबिक यह घटना फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के सेक्टर-46 की है. यहां की रहने वाली लड़की फेसबुक पर निशांत नाम के लड़के के संपर्क में आई. आरोपी निशांत ने फेसबुक पर पहले तो लड़की के साथ दोस्ती की फिर धीरे धीरे उसके साथ बातचित शुरू की. दोनों के बीच बातो का सिलसिला कुछ ऐसे शुरू हुआ कि लड़की निशांत की बातो में आकर उससे दिल लगा बैठी. फिर एक दिन निशांत ने लड़की को अपने फ्लैट पर बुलाया.

निशांत की बात मानकर जब लड़की उसके फ्लैट पर पहुची तो उसके साथ बलात्कार किया गया. इतना ही नही निशांत ने लड़की का अश्लील विडियो भी बनाया जिसके बाद पीड़ित लड़की को इस घटना के बारे में मुंह खोलने पर विडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई. आरोपी युवक लड़की को कई बार परेशान करने लगा जिससे तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Back to top button