फुल शर्ट पहनकर नहीं दे सकेंगे JEE एडवांस,लागू किया ड्रेस कोड

exam_15_05_2016नोएडा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), एनआइटी और देशभर के प्रमुख इंजीनियरिग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई (एडवांस) में पारदर्शिता के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थी फुल बाजू की शर्ट पहनकर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वहीं महिला अभ्यर्थियों के हाई हील की सैंडल पहनने पर रोक रहेगी।

जेईई (एडवांस) का आयोजन 22 मई को किया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जेईई (एडवांस) की वेबसाइट पर ड्रेस कोड की पूरी लिस्ट अपलोड की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड के अनुरूप ही कपड़े पहनकर आना होगा। ऐसा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लिस्ट के अनुसार महिला अभ्यर्थी गले की चेन, कंगन, अंगूठी, चूड़ी, हाथ के लॉकेट, किसी भी तरह की पट्टी, इयर रिंग और हाई हील पहनकर परीक्षा नहीं दे पाएंगी। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जूता, मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर, लैपटॉप और वाई-फाई डिवाइस आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा पूरी बाजू की शर्ट, फुल टी-शर्ट, शर्ट, बटन वाली टीशर्ट, बड़े बटन वाली शर्ट पर भी रोक रहेगी।

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : 11 मई से 22 मई तक

प्रवेश परीक्षा की तिथि : 22 मई

आंसर की जारी होने की तिथि : 05 जून

जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने की तिथि : 12 जून

Back to top button