फिल्म ‘कलंक’ के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, वरुण ने फोटो शेयर कर बयां की सच्चाई

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार वरुण धवन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर तो कभी अपने स्टनिंग लुक के जरिए वे अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। अब इस बार वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है और उसे देख उनके फैंस परेशान भी हो गए हैं।
फिल्म ‘कलंक’ के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, वरुण ने फोटो शेयर कर बयां की सच्चाई….
ये है पूरा मामला ….
दरअसल, बॉलीवुड के क्यूटेस्ट स्टार वरुण धवन ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमे वे घायल नज़र आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वरुण संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर , आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म का एक एक्शन सीन शूट करते वक्त वरुण को काफी चोट लग गई है। फोटो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा- #KALANK- battlescars. शुरू तूने किया ख़त्म में करूँगा। #therealdeal। फोटो में वरुण के कंधे पर चोट लगी नजर आ रही है। वहीं उनकी पीठ पर युद्ध के निशान हैं।
ऐसे लगी चोट….
सेट पर मौजूद सूत्र के अनुसार, ”ये बहुत तगड़ा एक्शन सीन था. जिसमें वरुण को दरवाजा उठाकर को-एक्टर के ऊपर फेंकना था। शूट करते वक्त लिफ्ट की टाइमिंग गलत हो गई और वरुण के कंधे में चोट लग गई। इसके बाद वरुण को मेडिकल हेल्प दी गई। ” हालांकि चोट के बावजूट वरुण शूटिंग से ब्रेक नहीं लेंगे। कुछ देर बाद वरुण सेट पर स्पेशल डांस नंबर करने लौटे।





