फिर लहराए पाक व आईएस के झंडे, पुलिस पर पथराव

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बार फिर पाकिस्तान, आईएसआईएस और जमात-उद-दावा के झंडे लहराए गए और प्रदर्शन किया गया। यहीं नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें 4 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
श्रीनगर इलाके की जामिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा करने के बाद कुछ लोगों ने आतंकी संगठन आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो उन पर पथराव किया। पथराव के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें 4 लगों घायल हो गए हैं। बता दें कि सभी प्रदर्शनकारियों ने अपने चेहरे पर नकाब डाला हुआ था।
गौरतलब है कि श्रीनगर के इलाकों में पहले भी जुमे के दिन नमाज के बाद इसी तरह पाकिस्तान और आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे और जिंदाबाद के नारे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान पुलिस पर हमला और पथराव भी किया गया।






