फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 19 पैसे बढ़कर 69 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 28 पैसे बढ़कर 62 रुपए 81 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गईं. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70 रुपए के पार जा सकती है.
कहां कितनी कीमत
शहर
पेट्रोल/लीटर
डीजल/लीटर
दिल्ली
₹69.07
₹62.81
मुंबई
₹74.72
₹65.73
कोलकाता
₹71.20
₹64.58
गुड़गांव
₹70.27
₹63.03
नोएडा
₹69.24
₹62.42
चेन्नई
₹71.67
₹66.31
क्यों बढ़ सकते हैं दाम?
कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और तेजी आ सकती है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 61 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. पिछले दिनों यही कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई थी. इसके बाद तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की थी. इस कटौती के बाद पेट्रोल एक साल और डीजल करीब 9 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था. क्रूड ऑयल महंगा होने से तेल कंपनियों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है.





