हुर्रियत से बातचीत को लेकर नहीं मांगूंगा माफी : फारुख अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी पार्टी नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने हुर्रियत पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है।
अभी-अभी: सांसदों को लेकर एकदम से भड़क उठे राष्ट्रपति प्रणब
फारुख ने कहा कि सिर्फ मुझे क्यों घेरा जा रहा है। सत्ताधारी बीजेपी-पीडीपी भी सभी से चर्चा कर रही है। उनके एजैंडे में यह साफ है कि हुर्रियत से भी बातचीत होनी चाहिए।
फारुख अब्दुल्ला ने दी सफाई: हुर्रियत से बातचीत को लेकर नहीं मांगूंगा माफी
उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगने के सवाल पर कहा कि मैं ही क्यों माफी मांगूं, मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। क्या आप शांति नहीं चाहते। फारुख अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के खिलाफ नहीं है और कश्मीरी लोगों के अधिकारों की मांग और आजादी का समर्थन करती है।
हुर्रियत नेताओं से अलगाववादी आंदोलन जारी रखने का आग्रह करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हम तब तक आजाद नहीं हो सकते जब तक हम एकजुट न हों। अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आग की ये लपटें कभी नहीं बुझेंगी। आपको अपने इस संघर्ष को जारी रखना होगा। हमने इस आंदोलन के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।





