ऐसे फर्जी कंपनी बनाकर बैंक से लेते थे करोड़ों रुपये का लोन, फिर करते थे ऐसा होश उड़ा देने वाला काम…

यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट को बैंकों से फ़्रॉड करके लोन लेने वाले गैंग के सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ये पहले एक फ़र्ज़ी कम्पनी बनाकर उसमें कूटरचित दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके फ़र्ज़ी एम्प्लॉई रखते थे, फिर कुछ समय तक सैलरी रोटेट करने के बाद एम्प्लॉईज़ के पर्सनल लोन/कार लोन लेकर फ़रार हो जाते थे.

अलग-अलग बैंकों से लिया था लोन

इसी तरीक़े से इस गैंग ने एक बैंक से 2 करोड़ और सिटी बैंक से 10 लाख का फ़र्ज़ी लोन कराया था, जिसके सम्बन्ध में नोएडा में थाना फ़ेज़ 3 और थाना 20 में अभियोग पंजीकृत था. इसके अलावा दर्जनों बैंक और फ़ाइनेंस कंपनियों से इसी प्रकार कूट रचित दस्तावेज़ों का प्रयोग करके कई करोड़ों का लोन कराने की बात प्रकाश में आई है.

56 बैंक अकाउंट की मिली जानकारी

वीडियो: देखे कैसे ‘बेजुबान’ गीता ने सुषमा स्वराज को किया याद

अब तक इस संगठित गिरोह के 56 बैंक अकाउंट पता चले है.

1-क़रीब 22 लाख बैंक खाते में फ़्रीज़ किया गया*
2-60,000 नेपाली करेन्सी कैश
3- 1 नेपाली पास्पोर्ट
4- 2 नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र
5- 42 पैन कार्ड
6-  8 आधार कार्ड
7 – 24 वोटर कार्ड
8- 56 ATM/ Debit कार्ड
9- 17 विभिन सरकारी डिपार्टमेंट और बैंको की मोहरें
10- 44 चेक बुक
11- 21 पास बुक
12- 4 गाड़ियाँ ( स्कॉर्पीओ, डस्टर, वैगनार, बाइक)
13-25 मोबाइल फ़ोन
14 – 23,000 रुपये कैश
15- 3 रिक्त भारतीय ड्राइविंग लाइसेन्स बुक
16- 56 क्रेडिट कॉर्ड्ज़
17- टेकडेटा कम्पनी के 30 एम्प्लॉई कार्ड
18- अन्य महत्वपूर्ण काग़ज़ात

Back to top button