फरीदाबाद में नाबालिक लड़का कम उम्र में ही लत के कारण चोर बन गया

फरीदाबाद- ये जानकर रह जायेंगे दंग एक नाबालिग लड़का कम उम्र में नशे की लत के कारण चोर बन गया. नशे की जरुरत ने उसे नशेड़ी तो बनाया, लेकिन शातिर चोर भी बना दिया. छोटी सी उम्र में उसने क्या किया ये जानकार आप भी हैरान रह जाऐंगे.

ये भी पढ़े- गुजरात में इलाज कराने आई महिला को ही डाक्टर ने अपनी हबस का शिकार बना डाला

फरीदाबाद में एक चोरी का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है. ये चोरी किसी ‘तीस मार खान’ ने भी बल्कि महज तेरह साल के नाबालिग ने की है.

दरअसल स्मेक और कई नशे की चपेट में आ चुका नाबालिग नशे की जरुरत पूरा करने के लिए चोरी की राह पर निकल गया. नाबालिग पर आरोप है कि वह पहले तो सड़क पर चलते लोगों से बड़ी मासूमियत के साथ मदद मांगता था फिर गाड़ी लेकर फरार हो जाता था. पकड़े गए आरोपी से चार स्कूटी तीन बाइक बरामद हुई है.

जांच अधिकारी बिजेंद्र का कहना है कि उन्हें काफी समय से फरीदाबाद के कई इलाकों से स्कूटी और बाइक चोरी की खबरें मिल रही थी. पुलिस को शिकायतकर्ता बताते थे कि एक कम उम्र का युवक उनसे चलाने के लिए स्कूटी या मोटरसाइकिल मांगता था और लेकर फरार हो जाता था.

आरोपी की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी से 4 स्कूटी और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि वह गाड़ियों को चुराने के बाद सुनसान जगह में छिपा देता था और बाद में उन्हें बेचने की प्लानिंग करता था.

The post फरीदाबाद में नाबालिक लड़का कम उम्र में ही लत के कारण चोर बन गया appeared first on India Junction News.

Back to top button