प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने किया सुसाइड, पहले से ही शादीशुदा था युवक
मैनपुरी। मैनपुरी में विवाहित प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी-प्रेमिका दोनो एक ही गांव के रहने वाले थे। मामला बेबर थाना के जिलही गांव का है। यहां के रहने वाले शादीशुदा बीरबल का अपने ही गांव की रहने वाली युवती सुलेखा से कई सालों से प्रेमसम्बन्ध चल रहा था।
इसकी जानकारी पूरे गांव को थी। बीरबल अपने पत्नी और दो बच्चो के साथ बेबर कस्बे में किराये पर रहता था। सुलेखा बीती रात बेबर, बीरबल से मिलने आयी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर सुलेखा ने जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
यह भी पढ़े: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सेक्स वीडियो हो गया लीक, बॉलीवुड संग हॉलीवुड में हलचल…
सुलेखा की मौत से आहत होकर बीरबल ने भी जहर खा लिया और इसकी सूचना 100 डायल पर भी दे दी। इसके बाद बीरबल की अपने गांव में मन्दिर के पास मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुलेखा, बीरबल पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन पहले से शादीशुदा बीरबल ने शादी करने से मना कर दिया था।