प्रेमी को लडकी के बाप और मां ने लाठी डण्डो तथा ईटों से जम कर की घुनाई

तिलोई,अमेठी ।थाना मोहनगज के अन्तर्गत ग्राम अचलपुर मजरे बिराज में प्रेमी को लडकी के बाप और मां ने लाठी डण्डो तथा ईटों से जम कर की घुनाई कर दी।घटना स्थल पर डायल 100 पुलिस ने अरोपी लडकी के पिता सागर लाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलोई मे भर्ती कराया है जहां हालत चिंताजनक जनक बनी हुई है
बताते चले की अचलपुर मजरे विराज निवासी सागर लाल वर्मा की पुत्री मिथलेश दोनों साथ दिल्ली मे रहकर मजदूरी करते थे और वहीं कुछ दूरी पर सुनील कुमार वर्मा निवासी ग्राम केवईडढिया मजरे जौहर तहसील व थाना कादीपुर सुल्तानपुर भी रहकर ट्रक चलता था दोनो में प्यार हो गया।एक दूसरे के साथ शादी भी करना चाहते इस एवज मे सुनील वर्मा ने दो लाख की नकद मदत सागर वर्मा की किया भी इधर सागर अपनी पुत्री का ब्याह दूसरी जगह करना चाहते थे पांच दिनो से सुनील बर्मा अपने दिये पैसे की मांग करने लगा आज पैसो को देने के बहाने बुलाकर लाठी डण्डो से सागर व असकी पत्नी रामलली ने धुनाई कर दिया।जिसकी सूचना गाँव के लोगों ने सौ नम्बर पुलिस को दिया घटनास्थल पर सागर लाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मृदुल श्रीवास्तव
 

Back to top button