सावधान! प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, नतीजा जानकर चकरा जाएंगी आप

महिलाओं के लिए खबर, अगर आप प्रेग्नेंसी में एक बड़ी गलती करती हैं तो खतरनाक नतीजा हो सकता है। कई बीमारियां हो सकती हैं, बच्चे पर भी असर पड़ेगा जानिए कैसे?
सावधान! प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, नतीजा जानकर चकरा जाएंगी आप डायबिटीज डे पर सेक्टर 11 का जीसीजी कॉलेज में पंजाब चैप्टर ऑफ आरएसएसडीआई के सहयोग से युवतियों को डायबिटीज की रोकथाम की जानकारी दी गई। पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. संजय बडाडा ने बताया कि कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज की समस्या आती है। ऐसी मां के नवजात बच्चे में कुछ जन्मजात बीमारियां होने का खतरा 40 से 50 फीसदी तक बढ़ जाता है।
डॉ. बडाडा ने बताया कि गर्भवती के खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने पर नवजात शिशु के नर्वस सिस्टम में खराबी, स्पाइना बिफिडिया, वातरोग, मूत्राशय या हृदय संबंधी रोग भी हो सकते हैं। ग्लूकोज बढ़ने का एक कारण प्रेग्नेंसी के दौरान घी का अधिक सेवन होता है। भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी अधिक घी खिलाया जाता है। इससे उनका वजन बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
प्रोफेसर बडाडा कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को फैट वाली चीजों पर कंट्रोल में रखना होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। हालांकि ऐसे समय में महिलाओं का वेट बढ़ना लाजमी है, लेकिन एक सीमा में रहकर कैलोरी का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन्स शामिल होना चाहिए।
प्रोफेसर बडाडा कहते हैं कि महिलाएं बढ़ते वजन को लेकर परेशान हो जाती हैं और ब्रेक फास्ट नहीं करती या फिर करना भूल जाती हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रही है तो न करें, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में 3 बार खाना और 2 बार स्नैक्स लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है। ऐसा करने से आपका बल्ड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत सारे बदलाव होते हैं, इसलिए थोड़ा-थोड़ा व्यायाम उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा रहता है।
व्यायाम करने से शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। हालांकि कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को तनाव से दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तनाव का सीधा असर महिला की सेहत पर पड़ता है और तनाव की वजह से खाने से मिले पोषक तत्वों को शरीर सोख नहीं पाता।
 
Back to top button