प्रियंका गांधी के बयान पर जमकर बरसे सीएम योगी, दिया करारा जवाब…

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के भगवा वस्त्र पर बयान देना उनको काफी भारी पड़ रहा है। भगवा वस्त्र पर उनके बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको जोरदार जवाब दिया है।

प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने पलटवार किया है। सीएम कार्यालय की ओर ट्वीट में कहा गया कि सब कुछ त्याग कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। अब संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और भारत देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे।

ट्वीट में लिखा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सब कुछ त्याग कर भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है। योगी आदित्यनाथ जी उस पथ के पथिक हैं।

यह भी पढ़ें: पहले सीएम योगी ने बांटें कंबल, फिर जाते ही ले लिए वापस अब…

प्रियंका ने यहां योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। उन्होंने कहा था कि इस देश के इतिहास में शायद पहली बार मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने वस्त्र धारण किया है। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिन्दू धर्म का चिह्न है। उस धर्म को धारण करिये … उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

प्रियंका ने लगाए थे ये आरोप

लखनऊ के चार दिनी दौरे पर प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। भगवा हिंदुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है। कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। महाभारत में भी कृष्ण ने रण क्षेत्र में बदला लेने की बात नहीं की। बदले की भावना इस देश की परंपरा नहीं रही है। यह देश तो प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। यह बात मुख्यमंत्री को समझनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र धारण करते हैं तो उसका मूल्य भी समझें। यहां तक कहा कि योगी आदित्यनाथ धर्म धारण करना सीखें। भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है, जो बदला लेना व हिंसा नहीं सिखाता। योगी के बदला लेने वाले बयान के बाद पुलिस उस पर अमल कर रही है। बेगुनाहों को घर से निकालकर मार रही है। बच्चों और बूढ़ों तक का ख्याल नहीं रख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button