सबसे बड़ी खबर: प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए पीएम मोदी का सबसे बड़ा तोहफा, देश में आज तक नहीं हुआ ऐसा

देश के विकास के लिए रात-दिन एक किये पीएम मोदी की पूरी कोशिश रही है कि देश के सभी वर्गों का सामान रूप से विकास किया जाए. सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते के बढ़ने और पे कमीशन की खबर तो अक्सर आती रही है लेकिन अब मोदी सरकार जो करने जा रही है उससे प्राइवेट नौकरी करने वालों को जबरदस्त फायदा होने जा रहा है.
प्राइवेट सेक्टर वालों की मौज !

मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. सरकार की इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही प्राइवेट नौकरियाँ कर रहे लोगों को भी 20 लाख रुपये तक ग्रेच्युटी मिल सकती है. दरअसल सरकार ग्रेच्युटी भुगतान कानून में संशोधन करके टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को दोगुनी कर 20 लाख रुपये करने पर विचार कर रही है.
यह भी पढ़े: अभी अभी: सीएम योगी इस मंत्री कि वजह से हुए दागदार, चरों तरफ मचा हडकंप
आपको बता दें कि ग्रेच्युटी भुगतान की सीमा पहले 10 लाख थी, जिसे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवे वेतन आयोग में बढ़ा कर 20 लाख कर दिया गया था. लेकिन अब मोदी सरकार प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए भी इस सीमा को 20 लाख करने जा रही है. ग्रेच्युटी भुगतान कानून में संशोधन करने के बाद प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी भी 20 लाख रुपये तक की टैक्स फ्री ग्रेच्युटी के हकदार होंगे.
यह भी पढ़े: इतिहास में पहली बार छीना गया मुसलमानों का सबसे बड़ा हक, हिन्दुओं को दिया जाएगा ये बड़ा अधिकार
फिलहाल प्राइवेट कंपनियों के कर्मियों के लिए ग्रेच्युटी की लिमिट 10 लाख रुपये है यानी यदि आप 10 लाख से ज्यादा की ग्रेच्युटी के हकदार है तब भी कंपनी की ओर से केवल 10 लाख रुपये ही दिए जाएंगे. वहीँ केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के तहत आने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी पूरी तरह से टैक्स फ्री होती हैं.





