प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का अमेरिका में हुआ निधन

प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का अमेरिका में निधन हो गया है. गणित की दुनिया के प्रतिष्ठित सम्मान फील्ड्स मेडल पाने वाली वह पहली महिला थी. इस पुरस्कार को गणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है. 40 वर्षीय मरियम स्तन कैंसर से पीड़ित थीं.प्रसिद्ध गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी

बता दें कि प्रोफ़ेसर मिर्ज़ाख़ानी का संबंध ईरान से है. 1977 में जन्मीं मरियम, क्रांति के बाद वाले ईरान के माहौल में पली-पढ़ीं. उन्होंने किशोरावस्था में ही इंटरनेशनल मैथेमैटिकल ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक जीते थे . 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी.

उल्लेखनीय है कि जिन्हें वर्ष 2014 में ‘कॉम्प्लेक्स जियोमेट्री एंड डायनामिकल सिस्टम्स’ के लिए फील्ड्स मेडल से नवाज़ा गया था.प्रोफ़ेसर मिर्ज़ाख़ानी के निधन पर उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है. उनके मित्र फ़िरोज़ नादरी ने इंस्टाग्राम पर भेजे संदेश में लिखा आज एक रोशनी चली गई…हमेशा के लिए चली गई.

Back to top button