प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में हांगकांग में फिर से विशाल रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब देखने को मिलती है. वह जहां भी जाते हैं लोग उनसे मिलने या फिर उन्हें देखने के लिए लालायित रहते हैं. भाजपा के प्रवासी अध्यक्ष सोहन गोयनका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में हांगकांग में एक विशाल रैली का आयोजन किया है.

समय से पहले बाबा बर्फानी ने लिया ‘अवतार’, घर बैठे ऐसे करें सबसे पहले दर्शन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री को सिर्फ भारतवासियों से ही प्यार नहीं मिलता बल्कि विदेशी नागरिकों के बीच भी उनका समर्थन देखा जा सकता है. रैली में चीनी नागरिक भी प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में ‘मैं भी चैकीदार’ की टोपी और ‘नमो फिर से’ पहने नजर आए. भाजपा के प्रवासी उपाध्यक्ष राजू सबनानी और टीम के सदस्यों, कुलदीप बुट्टर, रमाकांत अग्रवाल, रमेश मालदार, और आशु भार्गव ने भी रैली में अपना समर्थन दिया.

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने विदेशी मजदूरों को किया अगवा

प्रधानमंत्री मोदी की लहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1500 से अधिक एनआरआई और चीनी नागरिक जो वोट भी नहीं कर सकते वे भी नमो अगेन के समर्थन में भारी संख्या में इस रैली में शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर राजू सबनानी ने अपने रेस्तरां का नाम भी नमो रखा है. उन्होंने समर्थकों को नमो भोजन भी परोसा.

Back to top button