प्रद्युम्न हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा: न चाचा न कंडक्टर, बल्कि हत्यारा है कोई और क्यों की ..

गुरुग्राम में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने हत्या के शक में स्कूल के एक छात्र को हिरासत में लिया है। सीबीआई छात्र और प्रद्युम्न हत्या के बीच की कड़ी तलाश रही है। सूत्रों की माने तो सीबीआई उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश भी कर सकती है, क्योंकि लड़के की उम्र 16 साल से अधिक है। सीबीआई हालांकि इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। लेकिन जिस तरीके से दो महीने की गहन जांच के बाद छात्र को हिरासत में लिया गया है। उससे साफ है कि सीबीआई कोई बड़ा सबूत लगा है। जिससे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। सीबीआई को लगता है कि प्रधुम्न की हत्या उसी ने की है। वो चाकू अपने साथ लेकर स्कूल गया था। सुबह उसने पोर्न क्लिप देखी थी जिसके बाद उसने प्रधुम्न के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
माता पिता की मांग पर हो रही है सीबीआई जांच
आठ सितंबर को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशल स्कूल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल के टॉइलट में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न का शव पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस पर उठे सवालों और मामले के तूल पकड़ने पर हरियाणा सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। हत्या कांड मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हालांकि प्रद्युम्न की हत्या में आरोपी कंडक्टर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रद्युम्न के माता पिता यह मानने को तैयार नहीं है कि सिर्फ कंडक्टर ही दोषी है । प्रद्युम्न के माता पिता शुरु से ही इस हत्या में किसी और के शामिल होने की बात कर रहे थे। अब जबकी स्कूल के छात्र को हिरासत में लिया गया है। तो माता पिता के शक को सही माना जा रहा है।
CCTV में दिखा था कटे गले के साथ बाथरूम से निकलता प्रद्युम्न
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में सीसीटीवी का एक सनसनीखेज फुटेज सामने आया था। इस फुटेज में जो दिखा उसे देखकर सब चौंक गए थे। फुटेज में खून से लथपथ प्रद्युम्न एक जांबाज जवान की तरह अपनी कटी गर्दन थाम रेंगते हुए टॉयलेट से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया था। इस वीडियो का एसआईटी टीम ने कई बार देखा गया था।
कंडक्टर ने कहा था दबाव में किया गुनाह कबूल
इस वारदात के बाद सबसे पहले बस कंडक्टर अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त आरोपी ने हत्या की बात कबूल की थी, लेकिन बाद में वह अपने बयान से पलट गया था। बस कंडक्टर ने कहा था कि दबाव में आकर उसने हत्या की बात स्वीकार की थी। इसके बाद भारी दबाव के बीच इस मामले की जांच सीबीआई को दी गई। सीबीआई ने इस मामले में बस कंडक्टर के साथ ही स्कूल के माली हरपाल, टीचर, नॉन टीचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है। यहां तक की सीबीआई ने बस कंडक्टर और माली के साथ रेयान इंटरनेशनल स्कूल जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। जिस टॉयलेट में वारदात को अंजाम दिया गया वहां भी जांच की गई।





