प्रदेश में निवेश को रोजगार से जोड़ा गया: सीएम योगी

CII व सरकार के बीच तीन एमओयू पर हस्ताक्षर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी में आयोजित सीआईआई की नेशनल काउंसिल मीटिंग के स्पेशल सेशन में देशभर से आए डेलिगेट्स से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों व सीआईआई के बीच तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक में मंत्री सतीश महाना भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार बने अभी पांच महीने ही हुए हैं, लेकिन हमने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाने को ओर कई कदम उठाए हैं। उसमें बेस्ट प्रैक्टिसेज को शामिल कर निवेश को रोजगार सृजन से जोड़ा गया है। 
उन्होंने कहा कि पांच सितंबर से लखनऊ में मेट्रो शुरू हो जाएगी। किसानों की क्रय शक्ति में निश्चित ही वृद्धि होगी और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया आयाम स्थापित होगा। सरकार ने एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रदेश की नई एविएशन पॉलिसी बनाई है। ऑनलाइन सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जिसकी निगरानी सीएम ऑफिस से की जाएगी। हमने नई औद्योगिक नीति बनाई है। सरकार ने प्रदेश में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

Back to top button