प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने चाहिए: आचार्य बालकृष्ण

दिल्ली और एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण ने आम जीवन को प्रभावित किया है. लोग परेशान हैं, किसी को सांस लेने में समस्या हो रही है तो किसी को आखों में जलन महसूस हो रही है. इस प्रदूषण से कैसे निपटा जाए इसके लिए आचार्य बालकृष्ण ने कुछ उपाय बताए हैं.

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए जाने चाहिए. गिलोय और गिलोय घनवटी शरीर पर प्रदूषण के दुष्प्रभाव कम करता है. तुलसी और तुलसी घनवटी भी इसके लिए काफी सहायक सिद्ध होंगी.

उन्होंने कहा कि नींबू शरीर के टॉक्सिन को कम करता है इसलिए सुबह में नींबू का सेवन करें जिससे शरीर प्रदूषण से लड़ने के लिए तैयार रहेगा.

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कुछ पौधे घर में लगाए जाने चाहिए जो घर में एयर प्यूरीफायर का काम करेंगे. इसके लिए तुलसी का पौधा, एलोवेरा का पौधा, गिलोय का पौधा, स्पाइडर का पौधा, नागभवन का पौधा और मदरइनलॉ टंग का पौधा घर में लगाया जाना चाहिए.

 

आपको बता दें कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने लोगों को बहुत अधिक चिंता में डाल दिया है. लोग घरों के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं और इनकी बिक्री में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है.

Back to top button