प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर पर नोएडा में सभी स्कूल बंद: यूपी

 दिल्ली से सटे नोएडा में भी प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर पर है। रविवार सुबह नोएडा के सेक्टर-63 में पीएम 2.5 का स्तर 486 और पीएम 10 का स्तर 459 दर्ज किया गया। जबकि सेक्टर एक, 116 और 125 में भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर है।

वहीं, लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी व गैर सरकारी कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 4 और 5 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार और मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। प्रदूषण के दुष्प्रभाव से फेफड़े का कैंसर और बच्चों के फेफड़े का विकास प्रभावित होता है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टी घोषित होने से बच्चों को राहत मिलेगी ही साथ में अभिभावकों और शिक्षकों को भी इससे राहत मिलेगी।

 

Back to top button