प्रतिभा नहीं प्रोत्साहन की कमी है- एमएच खान गौरी

सुलतानपुर, 16 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। श्योर सक्सेस एजूकेशनल सोसाइटी रजि. एवं अवध यूथ क्लब के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल रही। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मसूद अली खान, जिपं सदस्य अजय जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्योर सक्सेस कोचिंग के संस्थापक एमएच खान अल गौरी ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले में सामान्य ज्ञान स्तरीय प्रतियोगिताए होती रहनी चाहिए। जिससे छात्रों का मानसिक विकास होता है। ऐसे कार्यां में हमेशा से ही श्योर सक्सेस कोचिंग इंस्टीट्यूट, मेगाटेग कम्प्यूटर व अवध यूथ क्लब का विशेष योगदान रहा है। यह प्रतियोगिताये छात्रों के जीवन में ज्ञान का विशेष स्त्रोत बनती है। इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजक एमएच खान अल गौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद में प्रत्येक वर्ष कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा ऐसी प्रतियोगिताए आयोजित की जाती हैं। जिसमें छात्रों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही इन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं, बल्कि प्रोत्साहन की कमी जरूर है। हमें मिलकर इसी कमी को दूर करना होगा। तभी हमारा देश और आगे बढ़ पाएगा। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। वहीं अवध यूथ क्लब के अध्यक्ष व मेगाटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सिराज खान ने कहा कि हमारे देश में हर बच्चा काबिल है, लेकिन हम ही उसे पहचान नहीं पा रहें है। यह न पहचानने की कमी ही हमारी सबसे बड़ी कमी है। इस देश-संसार में जो भी है सब हमसे ही है, यानि कि हमने ही प्रत्येक चीजों को बनाया। इसलिए हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से डा. नय्यर रज़ा जैदी, अमर बहादुर सिंह, रमेश तिवारी, प्रधानाचार्य टीआर सिंह, हैदर अब्बास खान, शाहिद अकबर, मीरबंदे हसन, डा. कमालुद्दीन, डा. आशीष पांडेय समेत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इं. अलतमश हैदर खान, सिराज खान व सूर्यप्रकाश ने सम्बोधित किया।
रिपोर्ट- विकास आनन्द

Back to top button