प्रतापगढ़ जिले के पशु-चिकित्साधिकारियों की कार्यशाला द्वारा अश्व-कल्याण हेतु पहल
प्रतापगढ़ जिले के पशु-चिकित्साधिकारियों की कार्यशाला द्वारा अश्व-कल्याण हेतु पहल
आज दिनांक ११ जनवरी २०१९ को प्रतापगढ़ जिले के पशु-चिकित्साधिकारियों की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन तरुण चेतना द्वारा ब्रूक इंडिया के सहयोग से जिंजर होटल में किया गया | यह कार्यशाला मुख्य पशु-चिकित्साधकारी डा० विजय प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न की गयी | डा० प्रताप ने अश्व कल्याण के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया |कार्यशाला में पशु-पालन विभाग की ओर से डा० नरेश चंद्र एवं डा० रत्नेश आदि के साथ-साथ ब्रूक इंडिया की ओर से डा० मनीष एवं सीनियर प्रोग्राम आफिसर अनूप सिंह ने प्रतिभाग कर प्रस्तुतिकरण किया | इस कार्यशाला में अश्व कल्याण से जुड़े मुद्दों ओर इनसे जुडी बिमारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी और अश्व-कल्याण को सुनिश्चित कराने को संकल्प लिया गया | कार्यशाला के शुरू में आयोजक संस्था के निदेशक ने तरुण चेतना व कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला। इस संकल्प को पूरा करने के लिए तरुण चेतना की अश्व-कल्याण टीम ने संस्था के डा० मनोज, विकास, अरुण, रामकिसुन एवं आशुतोष आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में संस्था निदेशक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अंजनी कुमार मिश्रा





