प्रणब मुखर्जी ने 500 पाइप दिए दान, 24 साल पहले छोड़ी थी स्मोकिंग

नई दिल्ली. रविवार को प्रणब मुखर्जी की राष्ट्रपति के तौर पर औपचारिक विदाई हो गई। हालांकि उनका कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कई यादें ताजा की। उन्होंने गिफ्ट में मिले करीब 500 पाइप राष्ट्रपति भवन के म्यूजियम में दान कर दिए। प्रणब 24 साल पहले तक स्मोकिंग करते थे। सेहत की वजह से उन्हें यह छोड़ना पड़ा। फिर उन्होंने पाइप पीना शुरू कर दिया, लेकिन बिना निकोटिन। वह भी सिर्फ इसलिए कि उनका शौक बरकरार रहे। प्रणब के पाइप के शौक से जुड़े कुछ रोचक किससे…

बांग्लादेशी राष्ट्रपति के लिए तोड़ा नियम
– प्रणब मुखर्जी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति अब्दुल हमीद को राष्ट्रपति भवन में स्मोकिंग की इजाजत दे दी थी, जबकि पूरा राष्ट्रपति भवन ही नो स्मोकिंग जोन है।
– बाद में प्रणब की तरह हमीद ने भी स्मोकिंग छोड़ दी।

इंदिरा कहती थीं- प्रणब के मुंह से राज नहीं, सिर्फ धुआं निकलेगा
– इंदिरा गांधी को प्रणब मुखर्जी पर काफी भरोसा था। वे कहती थीं, ‘कोई कितनी भी शिद्दत से कोशिश कर ले। वह प्रणब के मुंह से एक शब्द नहीं निकलवा सकता। वे सिर्फ उनके पाइप से निकलता हुआ धुंआ ही देख सकते हैं।’

जेल जाने के लिए पाइप-माचिस लेकर तैयार थे प्रणब
– 3 अक्टूबर 1977 को सीबीआई ने इंदिरा गांधी को बंदी बना लिया। प्रणब इस बारे में लिखते हैं- ‘मैं घर पर था। तब लगा कि मुझे भी गिरफ्तार किया जाएगा। तब मैं पाइप, तंबाकू, माचिस और छोटे बॉक्स के साथ लॉन में टहलता रहा, लेकिन पुलिस नहीं आई।

कार्टूनिस्ट कुट्टी ने हमेशा पाइप पीते दिखाया
– कार्टूनिस्ट पी.के. कुट्टी हमेशा प्रणब को पाइप पीते हुए ही दिखाते थे। यह उनकी पहचान बन गया था। एक बार मजाक में प्रणब ने भी कहा था इन कार्टून की वजह से ही मैंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया।