प्रणब मुखर्जी को पीएम मोदी का खत- मैं दिल्ली में बाहरी था, अलग विचारधारा के बावजूद आपने संभाला

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को एक चिट्ठी ट्वीट की. यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति के रूप में आखिरी दिन लिखा था. इस खत में पीएम मोदी ने लिखा कि किस तरह जब वह दिल्ली में नए थे, तब राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने उन्हें गाइड किया था. प्रणब मुखर्जी के ट्वीट के बाद पीएम मोदी ने भी इसका रिप्लाई किया, और लिखा कि आपके साथ काम करने में हमेशा ही मज़ा आएगा.

प्रणब मुखर्जी को पीएम मोदी का खत- मैं दिल्ली में बाहरी था, अलग विचारधारा के बावजूद आपने संभाला

पीएम मोदी ने इस चिट्ठी में लिखा कि आप अब एक नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं, आपने राष्ट्रपति के तौर पर इस देश को काफी प्रेरित किया है. मोदी ने लिखा कि मैं तीन साल पहले नई दिल्ली में नया था, एक बाहरी था. मेरे लिए यहां पर काम करना एक तरह की चुनौती थी. लेकिन आपने इस दौरान एक पिता की तरह मुझे गाइड किया और मदद की.

मोदी ने लिखा कि आपके पास एक लंबा राजनीतिक, आर्थिक, वैश्विक अनुभव है जिसका फायदा मुझे और मेरी सरकार को समय-समय पर मिला. आप समय-समय पर फोन पर भी मेरी तबीयत का पता करते थे. मोदी ने कहा कि हम लोग अलग पार्टी से थे, अलग विचारधाराएं थी. मैं सिर्फ एक राज्य में काम करके आ रहा था, लेकिन उसके बावजूद भी आपके अनुभव की सहायता के कारण हम लोग एक साथ काम कर पाए. पीएम ने लिखा कि संसद में आपके फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान आपने जो मेरे बारे में शब्द कहे, उसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने दुनिया की सबसे विवादित पाकिस्तानी संस्था की मदद के लिए बढाया हाथ, खेल जगत के साथ पूरे देश में मचा हडकंप

बता दें राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम 24 जुलाई को खत्म हो गया है. वहीं एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्पति के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले भी पीएम ने प्रणब मुखर्जी के सम्मान में डिनर पार्टी दी थी.

Back to top button