प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर, 29 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के अन्तर्गत एचडीएफसी बैंक एवं पेस संस्था लखनऊ के द्वारा जैविक खेती पर प्रगतिशील किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रासायनिक उर्वरकों पर विश्वास कम करने व उसके स्थान पर कम्पोस्ट खाद, हरी खाद आदि का प्रयोग करने की सीख लोगों को दी गयी। इसी दौरान प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक धर्मदेव शुक्ल व योगेन्द्र सक्सेना ने बताया कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। साथ ही जीवाश्म की मात्रा में बढोत्तरी होती है। जिसका परिणाम यह होता है कि हमारी फल और सब्जियों की बेहतर पैदावार होती है। इस मौके पर नीरज सिंह, रामउदित मौर्या, माधुरी साहू, लालती सिंह समेत आदि किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में पेश संस्था के साकिब अली व विष्णु श्रीवास्तव ने भी अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पेश संस्था निर्देशक थामसन थामस के निर्देशन में किया गया।
रिपोर्ट- रोहित दूबे

Back to top button