प्यू सर्वेक्षण: भारत में 85 फीसदी लोगों को मोदी सरकार पर विश्वास

वाशिंगटन: भारत में 85 फीसदी लोग अपनी सरकार पर विश्वास करते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बहुसंख्यक भारतीय सैन्य शासन और तानाशाही का भी समर्थन करते हैं. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा है, ‘‘भारत में अर्थव्यवस्था 2012 से 6.9 फीसदी की दर से बढ़ रही है. वहां 85 फीसदी से अधिक लोगों को अपनी सरकार में विश्वास रखते हैं.’’
उसके अनुसार, अपने मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पहचाने जाने वाले भारत में 55 फीसदी लोग किसी न किसी तरह से तानाशाही का समर्थन करते हैं. इनमें से 27 फीसदी लोग मजबूत नेता चाहते हैं. इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि 48 फीसदी रूसी नागरिकों ने मजबूत नेता के शासन का समर्थन किया.

ये भी पढ़े: नवाज शरीफ को पाक चुनाव आयोग ने को दिया बड़ा झटका, नवाज सहित 261 सांसद, विधायक निलंबित

वैश्विक स्तर पर 26 फीसदी लोगों ने यह कहा कि ऐसी व्यवस्था शासन के लिए अच्छी होगी जिसमें मजबूत नेता संसद या अदालतों के दखल के बिना फैसले कर सके. सर्वेक्षण में शामिल 71 फीसदी लोगों ने कहा कि यह शासन के लिए उचित नहीं होगा.
भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र के उन तीन देशों में शामिल है जहां तकनीकी तंत्र का समर्थन किया.

Back to top button