पैसिव स्मोकिंग से भी होता है हेल्थ को नुकसान

घर का एक सदस्य भी स्मोकिंग करे तो इससे घर के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है. एक सदस्य के स्मोकिंग करने से अन्य सदस्य मौत के करीब समय से पहले ही पहुँच जाते है. इसलिए जरूरी है कि न सिर्फ स्मोकिंग के नुकसान जाने बल्कि पेसिव स्मोकिंग के साइड इफेक्ट को भी जाने.

जब कोई स्मोकिंग करता है तब सिगरेट से निकलने वाले कुल धुंए का काफी हिस्सा स्मोकिंग करने वाले के अंदर चला जाता है. इसके बाद भी 66 प्रतिशत धुआं हवा में घुल कर स्मोकिंग जितना ही जहरीला बना देता है. स्मोकिंग करने वाला व्यक्ति ये नहीं जानता कि वह अपनी अगली पीढ़ी के लिए कौनसा खतरा पैदा कर रहा है.
ये भी पढ़े: अब बिना शारीरिक संबंध के पैदा होगे बच्चे, बस करना होगा ये काम
स्मोकिंग करने वाला व्यक्ति धुंए के साथ जितना टार और निकोटिन लेता है, इससे कही ज्यादा टार, निकोटिन धुंए के साथ निकल कर हवा में पहुंच जाता है. हवा में फैला ये जहर फेफड़ों और हृदय रोग दे कर जाता है. यह सिगरेट का धुआं गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचाता है.





