पेड़ के नीचे चाय बेचने वाला बना NDMC का महापौर, पढ़िए- रोचक स्टोरी

अवतार सिंह को सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Muncipal corporaion) का महापौर चुन लिया गया। इसमें खास बात यह है कि अवतार सिंह दिल्ली के पहले अनुसूचित जाति वर्ग से सिख महापौर हैं। इनका जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। जीवन चलाने के लिए अवतार सिंह ने दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में बेल ब्वॉय (सामान वाहक) का कार्य तक किया है।
अवतार सिंह ने बताया कि वर्ष 1989 में वे एक पांच सितारा होटल में कुली की तरह कार्य करते थे। यहां उन्होंने दो वर्ष कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने अपना कार्य शुरू करने की ठानी तो पीपल के पेड़ के नीचे ही चाय की दुकान खोल ली। यहां पर करीब 10 वर्ष तक चाय बेचकर जीवन चलाया। इसके साथ ही अवतार सिंह कश्मीरी गेट की होने वाली रामलीला में कई किरदार निभाते रहे। वे हर वर्ष विभिन्न किरदारों में भी नजर आते हैं।





