पेट की बीमरियां से होना चाहते दूर खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी

अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि आयुर्वेदिक औषधि है। यह पेट दर्द, पेट में गैस, कब्ज, डायबिटीज जैसी दिक्कतों में बहुत आराम देती है। लेकिन अजवाइन का पानी यदि हर रोज खाली पेट पिया जाए तो कई तरह की बीमारियों से जीवनभर बचा जा सकता है…एक बड़ी चम्मच अजवाइन को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें।

सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को सुबह बिना कुछ और खाए-पिए ही पीना है। इससे आपका पाचनतंत्र ठीक होगा और कब्ज जैसी समस्या नहीं सताएगी। आप चाहें तो अजवाइन की फंकी भी ले सकती हैं। छोटी चम्मच से 1/4 चम्मच अजवाइन लें और इसे पानी के साथ खा लें। यह वेट घटने में मददगार है।

अजवाइन के पानी से उल्टी भी ठीक की जा सकती है। कई मामलों में, इसको पीने से लगातार आ रहीं उल्टियां भी रुक जाती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि दांत दर्द होने पर अजवाइन के पानी से कुल्ला करें। अजवाइन में मौजूद थायमोल दर्द से राहत दिलाता है और मुंह के स्वास्थ्य का खयाल रखता है।

 

Back to top button