पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम, देश को मिलेगा बड़ा मुनाफा

नेशनल डेस्क ।। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ग्लोबल ट्रेड वॉर से शुरुआत में कारोबार में अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, धीरे-धीरे इससे भारत को नई संभावनाएं मिलेंगी। भारत बड़ा ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग बेस बन सकता है। वित्त मंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के एनुअल सेशन को संबोधित करते हुए ऐसा कहा।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच विवाद से भारत में बनने वाली मशीनों, इलेक्ट्रिक उपकरणों और कलपुर्जों को अमेरिकी बाजार में नई पहचान मिल सकती है। वित्त मंत्री ने कहा कि कंपनियों को बकाया टैक्स का भुगतान करना चाहिए। क्योंकि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) लागू होने से रातों रात देश छोड़ने के रास्ते बंद हो गए हैं।
पढ़िए- अब एक दिन में ATM से 20 हजार रुपए निकाल सकेंगे ग्राहक, ज्यादा निकाला तो…
महंगे क्रूड को जेटली ने इकोनॉमी के लिए बड़ी चुनौती बताया। क्योंकि, भारत 81% कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें बढ़ने से घरेलू स्तर पर ईंधन महंगा हुआ है।
फोटो- फाइल

Back to top button