नकोदर/जालंधर.अमनदीपऔर जसलीन के कत्ल के आरोपी पूर्व सरपंच ओंकार सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह एक साल से दोनों के कत्ल की साजिश रच रहा था। दोनों को मारने की नीयत से वह घुमाने के बहाने हिमाचल प्रदेश ले गया था।
मौका नहीं मिलने पर हिमाचल में वह डबल मर्डर में कामयाब नहीं हो पाया। प्रेग्नेंट अमनदीप का मोगा से इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह भी चैकअप के लिए जाना था। डॉक्टर ने मल्टी विटामिन के टीके लगवाने के लिए कहा था।
ओंकार खुद ही पत्नी को इंजेक्शन लगाता था। सूत्रों के अनुसार शातिर दिमाग ओंकार ने ताकत के इंजेक्शन की आड़ में पत्नी बेटी को जहर का टीका लगा दिया। बाद में दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गया ताकि किसी को शक हो।
आरोपी ओंकार सिंह ने जहर का इंजेक्शन लगाने की बात मानी है। दो दिन के रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी। -मुकेशकुमार, डीएसपी
पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम | गांवमुद्दां में कांग्रेस के पूर्व सरपंच ओंकार सिंह ने पत्नी अमनदीप कौर और बेटी जसलीन को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया था। मंगलवार को सिविल अस्पताल में डॉक्टर हरप्रीत सिंह, डॉक्टर रजनीश कुमार गुप्ता और लेडी डॉक्टर अंजू गुप्ता की तीन मेंबरी टीम ने पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम किया। अमनदीप का संस्कार गांव धर्मकोट और जसलीन का गांव मुद्दां में किया गया।