पूरी रात दसवीं की छात्रा का होता रहा रेप, सहेली ने किया था दोस्त के हवाले


छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार की शाम को उसकी सहेली ने उसके भाई के मोबाइल पर फोन किया था। इसमें उसने कहा था कि एक बार घर के बाहर आ जाओ कुछ बात करनी है।
उसके जाते ही गाड़ी चला रहा राहुल उसे घर छोड़ने के बहाने किसी सुनसान घर में ले गया। इस बीच उसने अपने दोस्त को भी रास्ते में उतार दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पूरी रात दुष्कर्म किया।
संयोग से रविवार की सुबह किसी का फोन आने पर वह बात करते हुए बाहर निकला तो वह भी मौका पाकर वहां से भाग खड़ी हुई। इसके बाद रास्ते में ही उसने किसी वाहन चालक का मोबाइल फोन लेकर दूसरी सहेली को मामले की जानकारी दी। फिर कोमल ने ही उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उसे घर पहुंचाया।
जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश की कार्रवाई हो रही है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – अशोक बक्शी, डीसीपी साउथ





