पूरी दुनिया में क्रैश हुआ whatsapp…

 दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाली मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अचानक बंद हो गई। उसके बाद तो यूं लगा मानों दुनिाय ठहर सी गई हो। भारतीय समयानुसार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात व्हाट्सएप ने आचनक काम करना बंद कर दिया। इसके बाद एंड्रायड और आईओएस के 1.5 अरब से ज्यादा व्हाट्सएप यूजर अपनी ऐप को खोलने में नाकाम रहे।

हालांकि, कुछ समय बाद यह फिर शुरू हो गया लेकिन इतनी सी देर में ऐसा लगा मानों दुनिया थम सी गई हो। फिलहाल कंपनी ने इस क्रैश के पीछे का कारण उजागर नहीं किया है। जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप क्रैश की यह घटना ठीक उस घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई है जिसमें कंपनी ने कहा है कि वो फॉरवर्ड किए जाने वाले संदेशों की संख्या पूरी दुनिया में 5 करने जा रहा है।

कंपनी ने भारत में पहले से ही यह नियम लागू कर रखा है और अब इसे दुनिया में लागू किया जा रहा है। इसे लेकर यूजर्स में पहले ही हलचल थी और इस बीच व्हाट्सएप क्रैश हो गया। खबरों के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर यूरोप और यूके में नजर आया है। देर रात 11 बजे के बाद कई देशों में लोगों ने व्हाट्सएप क्रैश होने की शिकायतें शुरू की।

कुछ ऐसा रहा सोशल मीडिया में रिएक्शन

व्हाटस्एप बंद होने के बाद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। कुछ को अपने फोन में गड़बड़ लगी तो कुछ ने इंटरनेट को दोष देते रहे। लेकिन जिन लोगों ने इस क्रैश को पकड़ लिया उन्होंने व्हाट्सएप पर अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिए। आप भी देखिए कुछ मजेदार रिएक्शन्स

एक यूजर ने लिखा कि सबकुछ करने के बावजूद व्हाट्सएप बंद है।

Back to top button