पूजनीय बापू सरदार मग्घर सिंह जी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

परमार्थी दिवस पर 1744 यूनिट रक्तदान | Bapu Maghar Singh Ji
सरसा(सच कहूँ)। पूजनीय बापू सरदार मग्घर सिंह जी (Bapu Maghar Singh Ji) की स्मृति में मनाए जाने वाले परमार्थी दिवस पर आज 1744 यूनिट रक्तदान किया गया। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पूजनीय बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए साध संगत उमड़ पड़ा। पूजनीय बापू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रक्तदाताओं में रक्तदान के लिए होड़ लगी रही। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार विनती का शब्द बोलकर व शाही परिवार के सदस्यों द्वारा रक्तदान कर किया गया। इस उपलक्ष में शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा में नामचर्चा का आयोजन भी किया गया।
पूजनीय बापू सरदार मग्घर सिंह जी की पावन स्मृति में शाह सतनाम जी धाम के सचखंडहाल में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तसंगहण का कार्य महाराष्ट, दिल्ली, बीकानेर, हनुमानगढ़ सहित रोहतक से आई टीमों ने किया। इससे पूर्व रक्तदान करने के लिए रक्तदाताओं का हुजूम सुबह से ही सचखंड हाल में उमड़ पड़ा।
कैंप की शुरूआत में पूज्य गुरु जी के आदरणीय साहिबजादे जसमीत सिंह जी इन्सां, दामाद डॉ शान-ए-मीत जी इन्सां, रूह-मीत जी इन्सां व समधी अनिल इन्सां ने रक्त्दान किया। रक्तदान करने के लिए महिला व पुरूष श्रद्धालुओं में श्रद्धा का ज्जबां देखते ही बन रहा था। रक्त संग्रहण के लिए आई ब्ल्ड बैंकों की टीमों के साथ आए नए स्टॉफ के सदस्य रक्तदाओं को मिल रहे आदर सम्मान व जोश के आगे नतमस्तक हो रहे थे।
रक्तदाताओं में भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य रहे अमित इन्सां भी शामिल रहे। पूज्य गुरु जी के पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां, साहिबजादे जसमीत सिंह जी इन्सां के पूज्य माता हरजीत कौर जी इन्सां, साहिबजादियां चरणप्रीत इन्सां, अमरप्रीत इन्सां, पूत्रवधू हुस्रमीत इन्सां व डेरा प्रबंधन समिति के सदस्य शिविर में पहुंचे और रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया।
पुरोहित ब्लड बैंक ब्लड बैंक के विष्णु पुरोहित को कहना था कि डेरा अनुयायियों को रक्तदान का पर्यायवाची कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जगाई गई जागरूकता का ही परिणाम हैं कि आज लोग रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं।
रक्तदान में डेरा सच्चा सौदा के रिकॉर्ड
7 दिसंबर 2003 को 15432 यूनिट,10 अक्टूबर 2004 को 17921 यूनिट रक्तदान हुआ वह भी वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ है। 8 अगस्त 2010 को गुरु जी के 43 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी धाम, सिरसा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43732 यूनिट रक्त सग्रंहित किया गया जो कि डेरा सच्चा सौदा का रक्तदान के क्षेत्र में तीसरा वर्ल्ड रिकार्ड है। रक्तदान के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए 24 नवम्बर 2013 को 10,563 लोगों ने विशालकाय रक्त बूंद का डिजाईन बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
इसके बाद तो मानो रक्तदान के क्षेत्र में होड़ ही लग गई। डेरा सच्चा सौदा का नाम रक्तदान के लिए चार बार गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो चुका है। हजारों गर्भवती माताओं एवं अन्य गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों हीमोफीलिया/ थैलीसीमिया जैसे रोग से ग्रसित बच्चों को रक्तदान के माध्यम से नवजीवन दिया जा चुका है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
The post पूजनीय बापू सरदार मग्घर सिंह जी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.

Back to top button