तो इसलिए पुलिस ने इस पेड़ को किया गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान है पूरी दुनिया

आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो जंजीरों से जकड़ा हुआ है. यह पाकिस्तान से जुडी ऐसी ही एक अनोखी घटना है जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं. कई सालों से एक पेड़ को गिरफ्तार किया गया है और उसे जंजीरों से जकड़ा हुआ हैं. ऐसा क्यों हैं आइये जानते है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में. एक कानून के कारण पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा प्रांत में एक बरगद के पेड़ को जंजीरों मे जकड़ कर रखा गया है. 
प्रांत के लंडी कोतल में यह जंजीरों से जकड़ा हुआ है और उस पर एक तख्ती भी लगी है जिस पर ‘I am under arrest’ लिखा है. बता दें की यह पेड़ पाकिस्तान के लांडी कोटल आर्मी में लगा है. जहां इसकी गिरफ्तारी के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है. वही ये कहानी साल 1898 की है जब नशे में धुत्त ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वायड लांडी कोटल आर्मी कैंटोनमेंट में टहल रहा था. इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि सामने मौजूद बरगद का पेड़ उसकी तरफ आ रहा है.
तो इसलिए टॉयलेट फ्लश में लगे होते है बटन, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज…
बता दें, वो इससे बुरी तरह घबरा दिया और आस-पास मौजूद सैनिकों को आदेश देकर उसने पेड़ को गिरफ्तार कर लिया. जहां सैनिकों ने भी आदेश का पालन करते हुए पेड़ कहीं भाग न जाए इसलिए उसे जंजीरों से बांध दिया. 121 साल बाद आज भी ये पेड़ ऐसे ही जंजीरों से बंधा हुआ खड़ा है. इस गिरफ्तार पेड़ पर आज भी भारी-भारी जंजीरें लटकी हुई हैं यही नहीं गिरफ्तार पे़ड़ पर एक तख्ती भी लटकी हुई है जिस पर पेड़ के हवाले से लिखा हुआ है ‘मैं गिरफ्तार हूं.’ आज तक जंजीरें इसलिए नहीं हटाई गईं, ताकि अंग्रेजी शासन की क्रूरता को दर्शाया जा सके.





