पुलिस चौकी के पास पांच दुकानों में हुई चोरी, नाराज व्यापारियों ने चौकी का घेराव कर किया प्रदर्शन

लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित एल्डिको पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित चार दुकानों का शटर तोड़कर बेखौफ चोरों नर हजारो की नकदी पार कर दी, तो वही मवैया चुंगी मे एक जनरल स्टोर से नकदी व सिगरेट की डिब्बी पार कर दी । पांच दुकानों मे चोरी होने से नाराज व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की । पुलिस ने जल्द ही चोरो को पकड़ने का आश्वासन दिया तब जाकर व्यापारी शांत हुए ।
उतरठिया बाजार के साईं कृपा फार्मेसी के मालिक शिवराम गुप्ता ने बताया कि दुकान का शटर तोड़कर काउंटर में रखे 12 हजार रुपये बदमाश ले गए हैं।
शिव संजीवनी मेडिकल स्टोर के मालिक मुकेश आहुजा ने बताया कि उनकी दुकान से 17 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
इसके बाद हाईवे प्लाजा एल्डिको उद्यान टू स्थित रमा स्वीटस से चार हजार रुपये, टीमो केक एंड कैफे का शटर तोड़ कर छह हजार रुपये चोर उठा ले गए हैं।वही मवैया चुंगी में रिमझिम जनरल स्टोर से कैप्टन सिगरेट की डिब्बी सहित 15 हजार रुपए ले उड़े। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध दिखे हैं। जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।





